भतीजी के साथ दुष्कर्म

के० एस० टी०, संवाददाता। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने चाचा भतीजी के रिश्तों को शर्मसार कर दिया। चाचा ने अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई।

तबियत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। बुधवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि सगे भाई ने 16 वर्ष की बेटी के साथ चार माह पहले दुष्कर्म किया। डर की वजह से बेटी ने मामले की जानकारी किसी को नहीं दी।

बेटी की तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जांच में उसके चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि की। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बेटी से पूछे जाने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

मंगलवार को पीड़िता के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। देरशाम मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *