उन्नाव: बांगरमऊ उप चुनाव: 2020

◆ कौन बनेगा डेढ़ साल का विधायक?
◆ सट्टा दल के प्रत्याशी के खिलाफ विपक्ष के पास बड़ा मुद्दा
◆ ऐसी सूरत में कौन बनेगा भाजपा का चेहरा
◆ साक्षी जी महाराज के प्रतिष्ठा दांव पर


के० एस० टी०,उन्नाव उत्तर प्रदेश की 403 विधान सभा सीटों में 162 वी उन्नाव जनपद की बांगरमऊ सीट पर हो रहे उप चुनाव में विपक्ष के पास सत्ता दल के प्रत्याशी के लिए मुद्दे ही मुद्दे होंगे। क्योंकि यह से लगातार चौथी बार विधानसभा पहुंचने वाले भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर हत्या,

बलात्कार, बलवे में जेल में है। इस घटना के बाद से इस विधानसभा में विपक्ष लगातार सत्ता दल पर हमलावर रहा है। ऐसी सूरत में इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से इस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा? इसकी चर्चाएं यहां तेज है। जहां तक सपा की बात है तो इस सीट से वह क्या रनर रहे बदलू खान को चांस देगी।

कांग्रेस व बसपा की ओर से पत्ते नहीं खोले हैं। किन्तु इतना तो तय है कि इस सीट में वर्तमान सांसद साक्षी जी महाराज का कोई कृपा पात्र ही भाजपा प्रत्याशी होगा। ऐसी सूरत में उनकी इस चुनाव में प्रतिष्ठा दांव पर होंगी। आपको बताते चलें कि बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हो रहे.

उपचुनाव में विजयी होने वाले विधायक के पास विकास कार्यों के लिए बमुश्किल डेढ़ साल का ही मौका होगा। ऐसे में इस उपचुनाव में सिर्फ विधायकी ही हाथ लगेगी। बहरहाल यहां पर सत्ता पक्ष की बजाय इस बार विपक्ष में सपा, बसपा, कांग्रेस के दावेदारों की लम्बी फेहरिश्त प्रदेश आलाकमानो के पास है।

जिसमें सपा से तो बदलू खान फिर से यहां पर अपनी भाग्य आजमाने की पूरी कोशिश करेंगे। भाजपा लहर में वे बाहुबली कुलदीप सिंह सिंगर से 28 हजार 2 सौ 37 मतों से पराजित हुए थे। इस बार वे भाजपा से अपनी पुरानी हार का बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

बहरहाल यह सपा आलाकमान पर निर्भर है कि वह किसे मौका दे। चर्चा में भाजपा से अंदर खाने से बाहुबली के परिवार से ही टिकट मिलने की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *