आईलाइनर से लेकर मस्कारा तक, आपकी सोच से कहीं पहले एक्सपायर हो जाते हैं ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स

हर ब्यूटी प्रोडक्ट की एक शेल्फ लाइफ होती है समय के साथ इनमें मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स कमजोर पड़ने लगते हैं और बैक्टीरिया या फंगस पनप सकते हैं। इस लिए अगर एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा पर जलन, एलर्जी, पिंपल्स या आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


खूबसूरत दिखने ने के लिए हम सभी तरह-तरह के मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। यकीनन उन्हें खरीदकर हमें काफी अच्छा लगता है और हम महीनों तक उनका इस्तेमाल करते हैं। वास्तव में जब तक वह प्रोडक्ट खत्म नहीं हो जाता। लेकिन इस तरह किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। हर ब्यूटी प्रोडक्ट की एक शेल्फ लाइफ होती है। समय के साथ इनमें मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स कमजोर पड़ने लगते हैं और बैक्टीरिया या फंगस पनप सकते हैं। इसलिए, अगर एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा पर जलन, एलर्जी, पिंपल्स या आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपकी सोच से कहीं पहले एक्सपायर हो जाते हैं:-
3 से 6 महीने में खराब होता है मस्कारा:- जब सबसे जल्दी खराब होने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात हो तो मस्कारा का नाम सबसे पहले आता है। दरअसल,  हर बार ब्रश को ट्यूब में डालने और निकालने पर हवा और बैक्टीरिया अंदर पहुंच सकते हैं। समय के साथ यह आंखों के संक्रमण का कारण बन सकता है। अगर इसकी गंध बदल जाए या लगाने पर जलन महसूस हो तो इसे तुरंत फेंक देना चाहिए। सौंदर्यप्रसाधन और कॉस्मेटिक्स
 3 से 6 महीने में खराब होता है लिक्विड  आईलाइनर:- मस्कारा की ही तरह लिक्विड आईलाइनर भी तीन से छह महीने में खराब हो सकता है। दरअसल, बार-बार इस्तेमाल से बैक्टीरिया इसमें जमा हो सकते हैं। अगर इसका रंग बदल जाए, या ब्रश पर परत जमने लगे तो इसे बदल देना चाहिए।
3 से 6 महीने में खराब होता है विटामिन सी सीरम:- विटामिन सी सीरम सबसे जल्दी खराब होने वाले  स्किन केयर प्रोडक्ट्स में से एक है। हवा और रोशनी के संपर्क में आने पर यह ऑक्सीडाइज होने लगता है। खराब होने पर ना केवल इसका असर कम हो जाता है, बल्कि इसका रंग बदलकर हल्के पीले से गहरे नारंगी या भूरे रंग का हो सकता है।
6 से 12 महीने मॉइश्चराइजर और फेस क्रीम:- मॉइश्चराइजर और फेस क्रीम को लोग लॉन्ग लास्टिंग मानते हैं। लेकिन जार पैकिंग वाली क्रीम में उंगलियां डालने से बैक्टीरिया जल्दी पहुंच सकते हैं। अगर इसका रंग बदल जाए या पानी अलग होने लगे या फिर उसमें से अजीब से स्मेल आए तो इसे तुरंत बदल दें। 
– मिताली जैन