नहीं लग पा रही रोक पराली जलाने पर…..

के० एस० टी०,कानपुर देहात। एनजीटी के पराली जलाने पर रोक व प्रशासन की सख्ती के बाद भी रोकथाम नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को शहजादपुर क्षेत्र में किसान धड़ल्ले से सरेआम खेतों में फसलों की पराली जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करते रहे।

हवा में तेज धुआं उठता रहा। जिला प्रशासन ने राजस्व, नगर पंचायत, कृषि विभाग को सक्रिय किया है, इसके बावजूद भी कोई असर नहीं दिख रहा। भारी भरकम टीमों को भी इस काम में लगाया गया और सैटेलाइट से भी निगरानी हो रही,

लेकिन लोग मान नहीं रहे। शुक्रवार को अकबरपुर के शहजादपुर गांव के पास किसान खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे थे। इस मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध अभी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न किए.

जाने से पराली जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है और वह क्षेत्र में निगरानी नहीं कर रहे। वहीं इससे पहले भोगनीपुर, अकबरपुर, मलासा क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गुरुवार को ही मुंगीसापुर के पास धड़ल्ले से पराली जलाकर वातावरण दूषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *