धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व

के.एस.टी. आजमगढ़। तरवाॅ ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में दीपावली पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया। उचहुवाॅ ग्राम सभा में स्थित प्रचीन शिव मन्दिर को रंगीन झालरों बत्तियों से सजावट की गई और मां लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की गई।

दीपावली पर्व पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से मिट्टी के दीए जलाते हुए  दीपावली का पर्व मनाया वही सभी लोगों ने अपने-अपने घरों पर रंगीन झालरों और लाइटों से सजावट की, प्राचीन शिव मंदिर पर भी चारों तरफ रंगीन झालरों 

बच्चियों से सजावट की गई थी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की तैयारियां की गई थी शिव मंदिर परिसर को मिट्टी के दीए और रंगीन झालरों बत्तियों  से सजाया गया और मान्यता के अनुसार दीपावली पर माॅ लक्ष्मी गणेश जी की पूजा अर्चना की गई।

क्षेत्र के विभिन्न दुकानों एवं घरों में पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ मां लक्ष्मी गणेश जी की पूजा की गई इस दौरान बच्चों द्वारा जमकर पटाखे की आतिशबाजी की गई और हर्ष उल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया।

रिपोर्टर :- महेश कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *