प्रशासन की निगरानी में हर्षोल्लास के साथ डाला छठ का पर्व संपन्न
21 Nov
के० एस० टी०,आजमगढ़।तरवां ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोग आस्था का महापर्व डाला छठ पूजा का पर्व जिलाधिकारी के कहने के बावजूद भी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाये। जिला अधिकारी का आदेश था कि 10 साल से कम और 60 साल से अधिक के लोग छठ घाट पर न जाएं।
लेकिन लोग इसके बावजूद घाट पर पहुंचे, वही इस पर्व को लेकर बड़े लोगों के साथ ही युवक और बच्चों में भी काफी हर्ष देखने को मिले। वहीं प्रशासन भी अपनी तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किया और पर्व को संपन्न कराई। बताते चलें कि यह पर्व बिना अन्न जल के 36 घंटे का होता है,
इस पूजा में स्वच्छता साफ छलकता है इस व्रत में महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं। माना जाता है कि छठ पूजन करने से संतान की प्राप्ति होती है ऐसे में अधिकतर महिलाएं संतान प्राप्ति के बाद छठ व्रत करती हैं।
यह पर्व बिहार से शुरू होकर आज पूरे देश में मनाया जाने लगा है। व्रती महिलाएं विधि विधान पूर्वक छठ पूजा कर सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सलामती की दुआएं एवं प्रार्थना करती हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों उचहुवाॅ, तितिरा, कोटा, कोदोपुर, फद्दूपुर, जोलबारी आदि छठ घाटों पर छठ का व्रत मनाया गया।