Skip to contentके० एस० टी०,कानपुर संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को दोपहर में शहर में रहेंगे। दो दिन से किसान आंदोलन को लेकर सपाइयों से हो रही झड़प और धक्का-मुक्की को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
सपा के बड़े पदाधिकारियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कोई अव्यवस्था न हो। अपराह्न 2 बजे संजीत के स्वजन से होगी भेंट सपा के नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे पहले बर्रा में संजीत यादव के स्वजन से अपराह्न दो बजे मिलेंगे।
बर्रा में रहने वाले संजीत यादव की अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड पर सपाइयों ने आंदोलन किया था। संजीत के स्वजन पूर्व मुख्यमंत्री से लखनऊ जाकर मिले थे। सपा ने स्वजन की आर्थिक मदद भी की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री के संजीत के आवास पर आने को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। यहां से पराग दूध डेयरी के पास स्थित गेस्ट हाउस में भी पूर्व मुख्यमंत्री एक समारोह में जाएंगे। यहां से झांसी रवाना होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलने पर सपाई वहां पर एकत्र होंगे। हंगामे की आशंका को लेकर पुलिस की सपा के बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के आवास पर नजर है।