कोहरे और धुंध की चादर से ढका शहर

के० एस० टी०,कानपुर संवाददाता। कोहरा, धुंध, हल्की धूप और सर्दी के बीच अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। यह परिवर्तन दक्षिण पूर्वी और मध्य पूर्वी अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से बन रहा है। इसकी वजह से दक्षिण पूर्वी राजस्थान तक ट्रफ रेखा बन रही है।

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख से आगे की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगह बर्फबारी ओर वर्षा शुरू हो गई है। यहां की हवा मैदानी क्षेत्रों में भी आ सकती है, जिसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, हिल्ली,

एनसीआर और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा की संभावना बन रही है। आज और कल छाई रहेगी बदली:- शनिवार और रविवार के समय को आसमान में बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे। सामान्य से कुछ तेज हवा चलेगी। अफगानिस्तान के पास पहुंचा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है।

इससे कैस्पियन सागर से ठंडी हवा आनी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया कम से कम दो दिन बाद होती है। एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के भागों पर बना हुआ है। अंडमान सागर और इससे सटे हिस्सों के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *