शादी से पहले ही दुल्हन को ले गए ससुराल वाले अपने घर

के० एस० टी०,औरैया संवाददाता। औरैया जिले के सहायल में शादी के पहले ही युवक व उसके परिजन लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नविमोहन निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है कि उनकी लड़की की शादी एक साल पहले फफूंद थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव के एक लड़के के साथ तय की थी। उस समय पुत्री नाबालिग थी,

इस लिए कुछ रस्में पूरी कर शादी पक्की कर दी थी। वह घर पर नहीं था, तभी लड़का व उसके परिजन घर आए और पुत्री को अपने साथ लिवा ले गए। जानकारी होने पर लड़के के परिजनों से पुत्री को घर भेजने की बात कही,

लेकिन उन लोगों ने रविवार की देरशाम तक पुत्री को घर नहीं भेजा। उधर, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के व उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *