एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हुईं कोरोना संक्रमित

कोरोना महामारी महाराष्ट्र में तेजी से फैल रही है और ऐसे में कई सितारें कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। जिसके बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

फातिमा सना शेख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें, दोस्तों। वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता.

अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। तो वहीं एक्ट्रेस फिल्म ‘लूडो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट में राजकुमार राव थे। इसके अलावा फातिमा फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में नजर आई थी। फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट में अभिनेता.

मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। एक्ट्रेस फातिमा की अगली फिल्म ‘अजीब दास्तान’ है, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा एक्टर जयदीप अहलावत मुख्य किरदार में होंगे। फातिमा सना शेख को फिल्म ‘दंगल’ से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था।

फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके पहले एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट दलजीत कौर के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। तो वहीं इससे पहले अभिनेता.

विक्रांत मैसी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। इसके अलावा फिल्मी जगत के अन्य स्टार्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर कपूर, मिलिंद सोमन, मनोज बाजपेयी, सतीश कौशिक समेत कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *