रात में अंधड़़–बारिश से मिली राहत

के० एस० टी०,कानपुर नगर। मौसम ने करवट बदली और बुधवार रात शहर में अंधड़़ व बिजली कड़़कने के साथ ही करीब दस मिनट की जोरदार बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। इसके पहले भी भोर पहर करीब चार बजे भी चली तेज हवाओं के साथ व्याप्त हुयी ठंड़क पश्चिमी विक्षोभ की देन है।

विक्षोभ का प्रभाव अगले दो दिन तक रहेगा। रात में चले तेज हवा के झोकों से लोगों के टीन–टप्पर भी उड़़ गये। बुधवार का अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 25.4 डि़ग्री सेल्सियस रहा। हवा उत्तर पूर्वी दिशा को 5.4 किमी प्रति घंटे की गति से चली।

बुधवार रात शहर में अंधड़़ व बिजली कड़़कने के साथ ही करीब दस मिनट की जोरदार बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। इसके पहले भी भोर पहर करीब चार बजे भी चली तेज हवाओं के साथ व्याप्त हुयी ठंड़क पश्चिमी विक्षोभ की देन है। पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान में गिरावट दर्ज होती है।

यही सिलसिला दो माह से निरंतर चल रहा है और गर्मी अपने बेग पर नहीं आ पा रही है। हांलाकि अप्रैल में चालीस डि़ग्री सेल्सियस के ऊपर ही तापमान चलता रहा है। किंतु इस वर्ष अभी तक अप्रैल में तीन चार दिन ही तापमान चालीस के करीब पहुुंच पाया है।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ड़ॉ. एसएन पांडे़य सुनील ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने से गर्मी पर बार–बार ब्रेक लग रहा है। अब दो तीन दिन तक विक्षोभ का असर रहेगा। लिहाजा दो तीन दिन गर्गी से राहत रहेगी। इसके बाद फिर गर्मी अपना रौद्र रूप दिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *