ससुर पर चाकू से कातिलाना हमला

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। फीलखाना के नबाव साहब हाता के 60 वर्षीय बर्फ व्यापारी शकील बेग पर उसके दामाद ने सोते समय चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर शकील के बेटे व आसपास के लोगों ने आरोपित को दौड़़ाकर दबोच लिया। भीड़़ ने आरोपित की पिटाई कर दी।

भीड़़ के चंगुल में फंसे आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने स्वजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शकील की पत्नी अफरोज ने बताया कि उनकी छोटी बेटी शबीना की शादी जरीब चौकी निवासी टेम्पो चालक असलम के साथ 4 साल पूर्व हुई थी।

शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा और आये दिन दोनों में विवाद शुरू हो गया। कई बार दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामले का हल निकाल कर दोनों को एक कर दिया। 6 महीने पहले शबीना और असलम का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने शबीना की शादी दूसरे युवक से कर दी।

आरोप है कि असलम इसी बात से खुन्नस मानता था। सोमवार दोपहर जब शबीना का दूसरा पति शकीर बेग अपने कमरे में सो रहे था। तभी असलम चुपचाप कमरे में दाखिल हुआ और उसने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। शोर सुनकर बेटे फैसल‚ समीर व आसपास के लोग पहुंचे और असलम को पकड़़ लिया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *