शादी का झांसा देकर दुष्कर्म‚ गिरफ्तार

के० एस० टी०,नई दिल्ली संवाददाता। बसंत कुंज नॉर्थ पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला का कई महीनों तक शारीरिक शोषण करने वाले एक युवक को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फेसबुक पर छतरपुर की रहने वाली महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

जांच में पता चला है कि महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। लेकिन फिर भी आरोपी ने महिला से शादी से इनकार कर दिया। आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ राजू डांगी के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि तलाकशुदा पीडि़ता मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है और.

उसकी दोस्ती आरोपी युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। महिला का आरोप है कि युवक ने महिपालपुर स्थित एक होटल में उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया।

जब महिला ने युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी को शुक्रवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *