एड़ीजी व आईजी ने हाईवे के थानों का किया निरीक्षण

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। एड़ीजी जोन और आईजी रेंज ने हाईवे के थानों का निरीक्षण किया। साथ ही हथियारों का स्टाक भी चेक किया। एड़ीजी जोन भानु भाष्कर और आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने हाईवे के महत्वपूर्ण थाने महाराजपुर का निरीक्षण किया।

आईजी ने विवेचनाओं की जानकारी लेते हुए क्राइम से संबंधित रजिस्टर को चेक किया। वहीं‚ एड़ीजी ने हवालात‚ मालखाना के साथ ही हथियारों के स्टाक को चेक किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लंबित पड़़ी विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में दिशा–निर्देश दिए।

करीब चार घंटे तक दोनों अधिकारियों ने महाराजपुर‚ साढ़ और ककवन थाने का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने सबसे पहले कोविड़ डे़स्क का जायजा लिया। इसके साथ ही थाने आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा बर्ताव करने की हिदायत दी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के.

रूटीन हेल्थ चेकअप के बारे में जानकारी ली। कम्प्यूटर कक्ष को देखने के बाद थाना परिसर में रखे गए जब्त वाहनों के उचित रख रखाव को निर्देश दिए। आईजी ने दरोगाओं से पिस्टल खोलकर दोबारा जोड़़ने को कहा। जो दरोगा चुस्ती नहीं दिखा पाए उन्हें हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान अफसरों ने सीसीटीएनएस‚ हवालात‚ थाना कार्यालय‚ भोजनालय‚ आरक्षी महिला बैरक‚ महिला हेल्प डे़स्क को भी देखा। एड़ीजी ने बताया कि आउटर के अफसरों को रात गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *