लूट के विरोध में बदमाशों ने अस्पताल पर किया पथराव

◆ कल्याणपुर क्षेत्र की पनकी रोड़ पर दिनदहाड़े़ हुई घटना

◆ अस्पताल के बाहर तीमारदार से लूट का प्रयास कर रहे थे बाइक सवार


के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड़ पर एक अस्पताल के बाहर खड़े़ तीमारदार से दिनदहाड़े़ लूट का प्रयास कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने अस्पताल कर्मियों द्वारा ललकारने पर पथराव कर दिया। अस्पताल में पथराव होने से हड़़कम्प मच गया। लोगों ने बदमाशों के पकड़़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकले।

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गये हैं‚ जिनकी पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पनकी रोड़ निवासी सुनील यादव कल्याणपुर में सीएनजी पंप के पीछे अपना अस्पताल चलाते हैं। शनिवार दोपहर को तीन बाइकों पर सवार छह युवक अस्पताल के पास आकर खड़े़ हो गये। इसी बीच अस्पताल में भर्ती एक मरीज का तीमारदार अस्पताल से.

बाहर निकला तो बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूट का प्रयास करने लगे। दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर लूट होती देख तीमारदार ने शोर मचाया और आरोपियों से भिड़़ गया। शोर सुनकर अस्पताल के कर्मचारी व आसपास के लोग बदमाशों को ललकारते हुए दौड़े़ तो बदमाशों ने अस्पताल पर पथराव कर दिया। पथराव होने से अस्पताल में हड़कम्प मच गया।

इसके बाद भी लोग बदमाशों को पकड़ने दौड़े़ तो वह वहां से फरार हो गये। सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल मेें लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें घटना और बदमाशों के चेहरे कैद थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं‚ जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *