मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में शिकायती शिविर का आयोजन संपन्न

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। मानवाधिकार सुरक्षा एवम संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में प्रत्येक रविवार जन शिकायती शिविर का आयोजन संस्था के प्रत्येक कार्यालयों में किया जाता है,जिसमे वो पीड़ित शिकायत ले कर आते हैं जिनका विभागों द्वारा निस्तारण नही किया जाता है या.

कार्य के बदले पैसो की मांग की जाती है या उनकी पहुँच न होने की वजह से उनको अनदेखा किया जाता है,ऐसे पीड़ितों के लिए संस्था निःशुल्क एवम त्वरित कार्यवाही सुनिचित करती है इसके साथ परिवारिक विवादों को भी संस्था के परामर्श समिति के द्वारा निस्तारित किया जाता है।

आज दिनाँक 25/07/2021 संस्था में 12 शिकायत आई जिसके निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों में कार्यवाही हेतु पत्र जारी किया जा चुका है। आज शिविर का संचालन संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री जी.

मंडल अध्यक्ष विनोद वर्मा जी जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, उपाध्यक्ष गणेश दीक्षित,संपर्क सचिव उमा मिश्रा,जिला सचिव गजेंद्र शर्मा गुरमीत जी,संजय मौर्य के आदि के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *