कांग्रेस ने सरकार को घेरा और महंगाई पर विरोध प्रदर्शन किया

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को शहर में दो दिवसीय आंदोलन की शुरुआत हुई। उत्तर और दक्षिण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा और गद्दी छोड़ने की नसीहत दे डाली। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एतिहासिक अगस्त क्रांति के मौके पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेस ने गद्दी छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की है।

 

महंगाई, बेरोजगारी, पेगासस जासूसी कांड एवं भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए विधानसभावार प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के नेतृत्व में पीरोड स्थित लेनिन पार्क से सीसामऊ एवं आर्यनगर विधानसभा में जुलूस निकाला गया जो मूलगंज चौराहा पर समाप्त हो गया।जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।उत्तर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें न केवल झूठ बोलती हैं बल्कि घोषणाओं से जनता को भ्रमित कर रही हैं।

 

महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी बहुत परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस मूकदर्शक नहीं बनेगी। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारियां देंगे। जुलूस में विधायक सोहिल अख्तर अंसारी, पीसीसी महासविच अंशु तिवारी, सचिव मनोज तिवारी, संजीव दरियावादी, दिलीप शुक्ला,डा. प्रभात मिश्रा, लल्लन अवस्थी, सिराज कुरैशी,त्रिलोकी त्रिवेदी उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के कार्यकताओं ने बरसते पानी में पदायात्रा निकाली।

 

दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर असफल साबित हुई है। स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, रोजगार, महंगाई जैसे मुद्दों पर नाकाम रहने के बाद सरकार में बने रहने का अधिकार सरकार खो चुकी है। पदयात्रा के दौरान भाजपा नेता शैलेन्द्र मिश्रा सोनू अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए तो जिलाध्यक्ष ने तिरंगी पट्टी पहनाकर उनका स्वागत किया। अवनीश सलूजा, विनोद सिंह, पवन गुप्ता, दीपक त्रिवेदी,

 

टिल्लू ठाकुर, उमंग शुक्ला,गौरव दुबे,संजीव मिश्रा, करिश्मा ठाकुर, शबनम आदिल उपस्थित रहीं। पुराना शिवली रोड पर कांग्रेस नेताओं ने पैदल मार्च किया। कांग्रेस नेता राजीव द्विवेदी ने इंस्पेक्टर राज से छुटकारा पाने, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ व्यापारियों और आम जनता को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। विनोद मिश्रा, अजय कुमार तिवारी, तुफैल अहमद खान, नरेंद्र चंचल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *