महिला सशक्तिकरण का आयोजन कर बताए गए उनके अधिकार

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। तरवाॅ ब्लाक के अंतर्गत उचहुवाॅ ग्राम सभा में स्थित स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जहाँ सुरक्षा का भरोसा दिया गया तो वही उनके अधिकार बताएगें गये,

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बैठकें कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं से वार्तालाप करते हुए कहा गया कि यदि कोई  परेशान करे तो तुरंत खबर दें, इस मौके पर महिला सशक्तिकरण को लेकर भी जागरूक किया गया, और बताया गया कि आज के समय में महिलाएं कहीं से भी.

कमजोर नहीं है। वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं इसलिए महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है, मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुलाब जयसवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलाकर द्विवेदी, महिला शक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष.

श्रीमती मीनू त्रिपाठी जी, जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, महिला शक्ति जिलाध्यक्ष रश्मि सिंह जी, तरवाॅ ब्लॉक अध्यक्ष श्री लक्ष्मी कान्त पाण्डेय, महिला शक्ति ब्लॉक अध्यक्ष दीपिका पांडे जी इत्यादि मौजूद रहे, आयोजन का संचालन  मुन्ना चौहान और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था।

रिपोर्टर-: रामप्रवेश यादव & अरविंद यादव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *