माखी की दुष्कर्म पीड़िता का एक और वीडियो वायरल

के० एस० टी०,उन्नाव/माखी संवाददाता। माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता ने उसके चाचा के वकील को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। रविवार को पीड़िता की इस मांग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह पहले रहे वकील और पैरोकार की सुरक्षा वापस लिए जाने की मांग भी दोहरा रही है।

एक अक्टूबर को दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा की हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट में पेशी थी। सुनवाई शुरू होने से पहले ही चाचा के वकील कृपा शंकर ङ्क्षसह ने कोर्ट प्रार्थना पत्र देकर अपना वकालतनामा वापस मांगते हुए मुकदमे की पैरवी से अलग होने की बात कही। इसके पीछे उन्होंने कहा था कि.

प्रशासन उन्हें सुरक्षा देने के मामले में दोहरा मापदंड अपना रहा है। निश्शुल्क के बजाय अपने खर्च पर सुरक्षा दी जा रही है। दो दिन बाद ही पीडि़ता ने रविवार को एक वीडियो और एक प्रार्थना पत्र इंटरनेट मीडिया पर जारी किया। इसमें उसने पूर्व में उसके वकील और कथित पैरोकार पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर.

गलत तथ्यों के साथ सुरक्षा लेने का आरोप लगाया। सुरक्षा वापस लिए जाने की मांग की है। वीडियो में कहा है कि हमारे चाचा ही हमारे एक मात्र मददगार हैं, उन्हें रिहा किया जाए। चाचा के वकील कृपा शंकर सिंह को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *