करोड़ों रुपये की मिलावटी खाध सामग्री बिक गई त्यौहार में

अफसर करते रहें औपचारिकता

खोया में जमकर मिलावट देखी गई


के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। होली के बड़े त्यौहार में शहर में मिलावटखोरों की दुकान सजी हुई है। जिसमें मिलावटी खाधान्न सामान स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। त्यौहार का उल्लाश रंग में बदरंग भर सकता है। उसमें जिला प्रशासन जांच के नाम पर मात्र औपचारिकता भर निभा रहा है।

आपको बताते चलें कि त्यौहार पर शहर में करोड़ों रुपए का मिलावटी खोया दूर खफा दिया गया। इस बार शुरुआत में फूड डिपार्टमेंट मात्र जी०एस०टी० विभाग से संयुक्त रूप से त्यौहारी गिफ्ट लेने के लिए थोक बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा। जबकि फजलगंज खोया मंडी बड़ी खोया मंडियों में मिलावटी खोया धड़ल्ले से बिकता रहा।

दालमोट निर्माण में प्रयोग होने वाले बेसन मे कनकी का प्रयोग होता रहा। इसी तरह पापड़ चिप्स में घटिया आलू मिलावटी दालों का प्रयोग होता रहा। मैदे मे भी जमकर मिलावट खोरो ने लाभ उठाया। सब्जी मसालों में जमकर मिलावट हुई। अबीर, रंग जो करोड़ों का कारोबार था। इसमें मिलावट खोरों ने जमकर फायदा उठाया। घटतौली का बाजार गर्म रहा किन्तु इन विभाग के पास फुर्सत कहां थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *