अगले पांच दिन वर्षा होने के आसार

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। सुबह से उमस भरी गर्मी के बाद लगातार दूसरे दिन दोपहर बाद 40 मिमी वर्षा ने शहरवासियों को राहत महसूस कराई। सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, बरेली, प्रयागराज, पटना, बांकुरा, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरपूर्वी खाड़ी से गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के.

रूप में देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा कोंकण और गोवा से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। आगामी पांच दिनों में तेज हवा एवं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *