आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवती समेत 3 की मौत 6 झुलसे

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। आजमगढ़ जिले में एक तरफ जहां बारिश होने से किसान अपने खेतों में धान की रोपाई करने में जुटे रहे, वहीं दूसरी तरफ आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया, जिसमें धान की रोपाई कर रही युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग झुलस गये, जिससे किसान परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गुरुवार से मानसून ने जिले मे दस्तक दी है शुक्रवार को भी मानसून मेहरबान रहा. बारिश अच्छी होने से किसान खेतों में धान की रोपाई करने में जुटे रहे। इसी दोरान दोपहर देवगांव कोतवाली के सराय खुरसू गांव में तेकसू राजभर की पुत्री प्रियंका अपनी बहन प्रिया के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी. वर्षा के बीच ही तेज आवाज के.

साथ आकाशीय बिजली गिरी तो उसकी चपेट में दोनों बहने आ गईं जिसमें प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया गंभीर रूप से झुलस गई. जिसे लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तरवां थाना क्षेत्र के हैबतपुर डुभाव गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकाश कुमार की मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वे अपने खेत में चल रही रोपाई के लिए धान की नर्सरी पहुंचाने जा रहे थे। तेज आवाज के साथ बिजली गिरी तो उनकी चीख सुन अनहोनी की आशंका में लोग उनकी ओर दौड़े, जहां अचेत पड़े थे। अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे लोग आकाश को लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *