लौटते मानसून की रेखा यूपी की ओर घूमी

के० एस० टी०,कानपुर संवाददाता। मानसून की रेखा मध्य उत्तर प्रदेश की ओर घूमने से कानपुर मंडल में बुधवार को पूरे दिन में 31.6 मिमी वर्षा हुई। पूरे दिन में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाएं चलने से तापमान में दो डिग्री पारा गिर गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी दिशा से आने वाली नम हवाओं व उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली शुष्क हवा मिल रही है।

इस वजह से आगामी दो दिनों तक वर्षा के आसार बने हैं। सीएसए के मौसम विज्ञानी डा0 एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों और उससे सटे कच्छ क्षेत्र से 20 सितंबर को वापस हो गया है।

मानसून वापसी की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नलिया से होकर गुजर रही है। कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी छत्तीसगढ़ पर.

निम्न दबाव के क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों तक फैली हुई है। अगले दो दिन में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *