मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में होगा अंतिम संस्कार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम अंतिम संस्कार में हो सकते हैं शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी आ सकते हैं सैफई


समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे इटावा जिले के सैफई गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इसमें पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। मुलायम सिंह का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

चंदन की लकड़ी से होगा अंतिम संस्कार-: देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज आएंगे सैफई-: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सैफई जाएंगे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जब प्रयागराज में गूंजा था- जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है: यह बात 2004 की है। प्रयागराज के रामबाग में स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर मैदान में जैसे ही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का हेलिकाप्टर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया- जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सैफई में बनाए गए हेलीपैड और वाटरप्रूफ पंडाल-: देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में कई हेलीपैड और वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अंतिम दर्शन के लिए सैफई पहुंचे आजम खान-: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए आजम खान भी सोमवार को सैफई पहुंचे। उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश यादव ने हाथ पकड़कर उनको सहारा दिया। आजम खान लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित-: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला-: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई पहुंचकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी सपा नेता को श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी-: देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *