जलता कूड़ा और वाहनों से निकलता धुआं शहर की हवा को बना रहा जहरीला

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। सुबह कोहरा गिरने के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआइ गुरुवार को फिर गड़बड़ा गया। धुंध की चादर फैली होने से एक्यूआइ औसत 277 तक पहुंच गया, जो हवा की खराब स्थिति को दर्शाता है। दोपहर तक इसका असर बना रहा। चोरी छिपे जलाया जा रहा कूड़ा और धुआं उगलते वाहन मुसीबत बने रहे। हालांकि शाम होते-होते यह 236 पर आ गया। गुरुवार को सर्दी के सीजन का पहला कोहरा छाया तो सुबह एक्यूआइ 274 हो गया और दोपहर होते-होते यह 277 तक पहुंच गया।

 

 

 

 

नेहरू नगर में हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब रही और एक्यूआइ 281 तक पहुंच गया। कल्याणपुर में यह 273, किदवई नगर में 270 रहा। शाम को नेहरू नगर में 233, कल्याणपुर में 230 जबकि किदवई नगर में 246 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्र ने बताया कि लगातार रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।

एयर क्वालिटी इंडेक्स, एयर क्वालिटी इंडेक्सनेहरू नगर:- पीएम 2.5, शुक्रवार 326 बहुत खराब, आज का अनुमान 350-360 गंभीर, एनएसआइ कल्याणपुर, शुक्रवार 345 बहुत खराब, आज का अनुमान 350-360 बहुत खराब।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एफटीआइ किदवई नगर:- शुक्रवार 362 बहुत खराब, आज का अनुमान 370-390 बहुत खराब, शहर का औसत-236,

 

 

ये हैं मानक:- 0-50 अच्छा, 51-100 संतोष जनक, 101-200 माडरेट, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब, 401-500 गंभीर,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पार्टिकुलेट मैटर (प्रदूषक तत्व पीएम 2.5) माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर है। सामान्य स्तर 90 निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *