कनिष्का सोनी बोली मेरी कहानी श्रद्धा वालकर जैसी

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की चर्चा देशभर में हो रही है। इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए हर कोई अपनी राय रख रहा है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस हत्याकांड पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं, अब ‘दीया और बाती हम’ की फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। इस दौरान कनिष्का ने अपने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी तुलना श्रद्धा वालकर से की है। कनिष्का सोनी ने कहा कि वह खुद को.

श्रद्धा वालकर की कहानी से जोड़कर देखती हैं। एक समय वह भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उस दौरान एक एक्टर ने उन्हें प्रपोज करके शादी की बात कही थी। जब कनिष्का उस एक्टर के साथ रिलेशन में आईं, तो उन्होंने एक्टर के बिहेवियर में बदलाव देखा। उन्होंने उस एक्टर की शराब पीने की आदत और गुस्से को सहा था, जो नशे में अपना काबू खो देता था।

एक्टर से शादी करना चाहती थीं कनिष्का: कनिष्का सोनी ने बताया कि वह लिव इन रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं थीं। जिस फैमिली से वह आती हैं, वहां इस तरह साथ रहने की इजाजत नहीं है। पहले तो उन्होंने एक्टर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने से इंकार किया, लेकिन एक्टर ने शादी का वादा करते हुए रिलेशनशिप में आने का दबाव बनाया। कनिष्का लिव इन रिलेशनशिप में एक्टर के साथ रहने लगीं।

शादी की बात पर एक्टर ने मारा-: कनिष्का सोनी ने बताया कि उन्होंने जब शख्स से शादी के बारे में बात की थी। उस दिन एक्टर ने कनिष्का को गुस्से में बहुत मारा था। उस समय कनिष्का अंदर से बहुत डर गई थीं। उन्हें यह विश्वास हो गया था कि गुस्से में किसी दिन एक्टर उन पर जानलेवा हमला भी कर सकता है। उसी रात कनिष्का चुपके से अपना कुछ सामान लेकर घर से भाग निकलीं। कनिष्का ने बताया कि उन्होंने प्यार में लड़कों का केवल गुस्से वाला रूप ही देखा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कनिष्का की लड़कियों को सलाह-: कनिष्का ने कहा कि आज हमारे देश में जो माहौल है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि सब अपने मतलब के लिए साथ आते हैं। कनिष्का ने लड़कियों को सलाह दी है कि किसी इंसान को अच्छे से जानने के बाद ही उसके साथ रहने का फैसला करें। भले ही देश कितना भी आगे बढ़ गया हो, लेकिन लिव इन पर सोच समझकर ही फैसला लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *