वाणी की दिलकश अदाएं और डीप नेक ड्रेस में निक्की ने बरपाया कहर

फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरी को मौजूदा समय में सोशल मीडिया ने काफी कम कर दिया है। पहले जहां केवल सीमित संसाधनों की वजह से प्रशंसक अपने चहेते कलाकारों के बारे में बहुत कम जान पाते थे। वहीं, अब तकनीक के माध्यम से वह सीधे अपने पसंदीदा सेलेब्स के साथ जुड़ चुके हैं। यही वजह है कि सेलेब्स भी खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग सोशल मीडिया पर लगातार साझा करते रहते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं….

वाणी कपूर-: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह यशराज फिल्म्स की शमशेरा में दिखी थीं। आज उन्होंने ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। फोटोज में उनकी दिलकश अदाएं फैंस का दिल जीत रही हैं।

मौनी रॉय-: टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद मौनी इन दिनों बॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रही हैं। हाल ही में वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखी थीं। रविवार को उन्होंने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में मौनी का काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

निक्की तंबोली-: निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपनी बोल्ड अदाओं से वह अक्सर फैंस को हैरान कर देती हैं। आज भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने डीप नेक टॉप में इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

सुरभि ज्योति-: सुरभि ज्योति टीवी की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट किया करती हैं। आज उन्होंने नदी के किनारे पोज देते हुए अपनी तस्वीर साझा की है। इस फोटो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

शमा सिकंदर-: शमा सिकंदर अक्सर अपनी बोल्डनेस से चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। फोटो में शमा काफी सुंदर दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में ‘लेजी लम्हे’ लिखा है।

नेहा मलिक-: एक्ट्रेस नेहा मलिक की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। आज नेहा ने समंदर किनारे बिकिनी में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पलक तिवारी-: लोक प्रियता के मामले में पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी से बिलकुल भी पीछे नहीं हैं। उनके पोस्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस ने आज अपने छोटे भाई के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए उसे जन्मदिन की बधाई दी है।

इलियाना डिक्रूज-: इलियाना अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली इलियाना अक्सर अपनी बोल्डनेस से सुर्खियों में आ जाती हैं। हालांकि ताजा तस्वीरों में वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आई हैं। आज उन्होंने साड़ी में कहर बरपाती हुई तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा-: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज एक्ट्रेस ने पारंपरिक ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस दुल्हन की तरह सजी हुई दिख रही हैं।

इशिता दत्ता-: इशिता दत्ता हाल ही में दृश्यम 2 में नजर आईं हैं। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। आज उन्होंने अपनी कुछ चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस क्लासी लुक में दिख रही हैं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *