शादी से पहले सैलून के बाहर दिखीं अथिया शेट्टी

थिया शेट्टी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दोनों के घरों की सजावट भी शुरू हो चुकी है। इस बीच बुधवार को अथिया को एक सलून के बाहर देखा गया। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी ने उनका एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर.

तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अथिया को सैलून के बाहर देखा जा सकता है। इस छोटे से क्लिप में अथिया सैलून से बाहर निकलते हुए तेजी से कार में बैठती नजर आ रही हैं। उनके बाहर आते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में अथिया ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर चमक देखी जा सकती है।

मिनिमल मेकअप के साथ अथिया का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”उनका चेहरा बहुत ग्लो कर रहा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”वह बहुत सुंदर लग रही हैं।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और.

के एल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके लिए दोनों के घरों में जोर-शोर के साथ तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करते हैं। हालांकि शादी को लेकर दोनों की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *