गरीबों व बेसहारा लोगों को न्याय देकर मसीहा बने कमलेश राय

के० एस० टी०,कानपुर संवाददाता। महानगर के सबसे तेज तर्रार छवि के दरोगा अपने उम्र से कहीं दुगना अनुभव रखने वाले पूर्व में थाना सचेती और थाना छावनी की कमान संभाल चुके कई बड़ी घटनाओं का खुलासा करके कानपुर पुलिस कमिश्नर के सबसे भरोसे मंद बन चुके कमलेश राय अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। उनका अपराधियों के प्रति रवैया इस बात की गवाही देता है की जिस क्षेत्र में रहे है वहा से ज्यादातर अपराधियों को सलाखों के पीछे का रास्ता ही दिखाया,

 

अगर क्षेत्र में कोई घटना घटती हुई है तो उनका प्रयास हमेशा यह रहा है की उस घटना का सही जल्द से जल्द खुलासा करके पीड़ित को न्याय दिलाया जाए और यही कारण है की फरियादी बिना किसी संकोच के अपनी बात उनसे कहने में नही घबराते और इस समय थाना रावतपुर की कमान संभाल रहे कमलेश राय के द्वारा हाल ही में थाना रावतपुर में कानपुर किडनी रैकेट, आग जनी, महिला अपराध, चोरी, सेक्स रैकेट, जैसी अन्य बहुत सारी घटना का अनावरण किया और अपराधियों के लिए थाना रावतपुर क्षेत्र में.

 

किस तरह से सर दर्द बन चुके, कमलेश राय का कहना है कि अपराधियों को या क्षेत्र छोड़ना होगा या उनका अगला ठिकाना जेल होगा सबसे बड़ी बात थाना प्रभारी की ये है की वो किसी की सिफारिश नहीं सुनते और जनता से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीधा बात करते हैं और तुरंत निराकरण करने का प्रयास करते हैं। जिसके कारण क्षेत्र की जनता उन्हें खूब पसंद कर रही है और अपराधी उनके ट्रांसफर की दुआ करते हैं।