महादेव की भक्ति में लीन अक्षरा सिंह; सावन की दस्तक से पहले ‘मैं दीवानी महाकाल की’ गाना रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में पहचान बना चुकी हैं। उन्हें अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल के एक गाने में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ईठा में देखा जाएगा। इस बीच अक्षरा अपने नए गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
महाकाल को समर्पित किया गाना:- सावन का महीना शुरू होने वाला है। कोई भी त्योहार हो, भोजपुरी इंडस्ट्री में नए गानों की खूब बहार आती है। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह, पवन सिंह तक कई सितारे सावन के महीने में नए गाने लेकर आते हैं। अक्षरा सिंह ने यह सिलसिला शुरू कर दिया। उनका गाना मैं दीवानी महाकाल की आज सोमवार को रिलीज हो गया है।
बुलेट रानी बनी दिखीं अक्षरा:- अक्षरा सिंह अदाकारी के साथ-साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं। अब उन्होंने अपने फैंस को नए गाने का तोहफा दिया है। यह भक्ति सॉन्ग अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह गाने में महादेव की भक्ति के रंग में रंगी दिख रही हैं। आर्मी प्रिंट आउटफिट में वे बुलेट पर सवार होकर जा रही हैं। रुद्रास की माला धारण कर वे यह गाना गुनगुना रही हैं। इसके बाद शिवलिंग के आगे बैठकर पूजा करती हैं और फिर कुछ साधु-संतों से मिलकर आशीर्वाद लेती हैं।
कुकिंग व्लॉग भी चलाती हैं अक्षरा सिंह:- बता दें कि अक्षरा सिंह महादेव की भक्त हैं। अक्सर वे काशी विश्वनाथ दर्शन करने जाती हैं। इस गाने की रिलीज से पहले अभिनेत्री अपनी मां के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। अक्षरा के गाने पर फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स ने लिखा है, हम बहुत दिनों से आपके गाने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि फिल्मों के अलावा अक्षरा अब कुकिंग व्लॉग भी चलाती हैं। चटर-पटर नाम के इस व्लॉग में उनके माता-पिता भी नजर आते हैं।