कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सादात में स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव का हुआ भव्‍य समारोह

के० एस० टी०,गाजीपुर संवाददाता। डॉ पवन सिन्‍हा हिन्दू ”इकोसिस्टम” के अध्यक्ष कपिल मिश्रा बोले इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि पावन चिन्तन धारा के संस्थापक डा० पवन सिन्हा ने कहा कि ये भारत माता की धरती है। इस धरती को हम नमन करते हैं। जिसने हमारी भारत माता के छाती को छलनी किया ये उस तुगलक की धरती नही है।

हमने अपनी धर्म संस्कृति औऱ इतिहास को उपेक्षित किया और अगर आज भी हमने अपनी संस्कृति इतिहास को नही समझा तो समझ लीजिये कि आने वाले समय मे फिर हमारा वही हस्र होगा। भारत का अस्त कभी नही हुआ था। और ना कभी होगा। इस जनपद का नाम गाजीपुर है। आखिर गाजी शब्द ही क्यों हमारे ऊपर थोपा गया जिसने हमारे ऊपर अत्याचार किया गला काटा। हम स्वामी विवेकानंद पवाहारी बाबा के नामो को भी तो रख सकते थे।

जिसने समाज को बहुत कुछ देने का काम किया। आज जरूरत है इस गाजी शब्द को हटाकर नया नाम रखने की। हमें मानसिक गुलामी से निकलने की जरूरत है। आज हम सबको खड़ा होना पड़ेगा। आज 16 दिसम्बर का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भारत नेबदिन मात्र 13 दिन के अंदर पाकिस्तान पर विजय हासिल कर उसके 93 हजार सैनिकों को बंदी बना लिया था। अगर हम अपने धर्म की रक्षा कर लिए तो धर्म खुद हमारी रक्षा करेगा,

इस मौके पर मुख्य वक्ता “हिन्दू इकोसिस्टम” के अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव क्या है ,जो हमारी संस्कृति, धर्म आस्था, और विश्वास का सम्मान करेगा और समाज को जागृत करेगा उसे स्वाधीनता कहते हैं। बाबा साहब को अच्छे से पढ़ने की जरूरत है बाबा साहब खुद चाहते थे कि जब देश का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ है तो भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाय। सोचने की जरूरत है हिंदुस्तान में अंग्रेजो की कुल.

 

संख्या 80 हजार से लेकर 1 लाख तक थी फिर भी हमारे ऊपर राज किया। क्योंकि हम हिंदुस्तानी जात-पात में बटे हुए है और जिसका फायदा अंग्रेजो ने उठाया ,हमे जात पात से उपर उठना होगा। जिसके लिए चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, खुदीराम बोष आदि अनेको देश भक्तो ने अपना बलिदान दिया था। हमने हमेशा संघर्ष किया। मुगलो ने इस देश पर एक घण्टे के लिए भी देश को गुलाम नही किया। उसकी हुकूमत आगरा तक 200 किलोमीटर तक ही थी।

वो भी छल कपट औऱ झूठ के बल पर। जबकि जो इतिहास हमे गुलामी की पढ़ाया गया, लुटेरे, जेब कतरो को महान बताने का कार्य किया गया वो पूर्णतः गलत है। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के प्रबंधक डॉ विजय यादव ने आये सभी अतिथियों को अंग वस्त्र औऱ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात संजना सोनकर, स्नेहा यादव, खुशी कुमारी, प्रियांशी शर्मा, नीति सोनकर आदि बच्चियो ने.

बन्दे मातरम गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धपीठ पलिवार के पिठाधिपति स्वामी परमानन्दपुरी जी महाराज जी कहा की हिन्दू एकता ही भारत का केवल एकमात्र मंत्र है संचालन डॉ० सन्तोष मिश्रा ने किया इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ गणमान्य भारतीय जनता पार्टी की नेता ओम प्रकाश राम, संदीप सिंह सोनू, आनन्द जी, कमलेश जी, नागेन्द्र जी, संतोष यादव, राजीव जी, रविन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, रत्नेश त्यागी, अंकित जायसवाल, रामतेज पाण्डेय, विधायक सुभाष पासी इत्यादि छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर:- आशुतोष मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *