आजमगढ़ से अपने निर्धारित रूट से चलेंगी सभी ट्रेनें

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर हो रहा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी। मंगलवार को गोदाम एक्सप्रेस ट्रेन आजमगढ़ होते हुए मुंबई के लिए रवाना हुई। जबकि अन्य ट्रेनें भी इसी मार्ग से जाएंगी। इन ट्रेनों के पुन: निर्धारित मार्ग से चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुम्बई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस -11056 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर,11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा- 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

14 जून को सूचना जारी करके इस बात की जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि खेतासराय-मेहरावाँ स्टेशनों के मध्य दोहरी करण कार्य के हो रहा है। नॉन-इंटरलॉक कार्य होने की वजह से मुम्बाई जाने वाली ट्रेनों के साथ अन्य ट्रेनों का रूट 3 जुलाई तक बदल दिया गया था। यह ट्रेनें मऊ से डायवर्ट कर दिया गया था। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।

 

 

 

 

ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को मऊ व वाराणसी पहुंचने का सही समय नहीं बताया गया और यात्री टोल फ्री पर कई बार सम्पर्क करते थे, लेकिन सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को भी अधिकतर यात्री मऊ चले गए कुछ सरायमीर में ही पहुंचे। विभाग की इस लापरवाही के चलते लोगों में भारी आक्त्रोश रहा। जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोदान के साथ अन्य ट्रेनें भी अब अपने निर्धारित रुट से चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *