डफरिन अस्पताल बना हाई रिस्क जोन

◆ अस्पताल प्रशासन ने मेन गेट से प्रवेश कराया बंद

 अस्पताल से लगातार निकल रहे कोरोना पॉजिटिव केस

के. एस. टी, कानपुर संवाददाता। जिला महिला अस्पताल ड़फरिन हाई रिस्क जोन बन गया है। यहां की एक 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आयी है। इसके पहले कैंपस में रहने वाले बुजुर्ग की मौत हो चुकी है और लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के मेन गेट से प्रवेश बंद करा दिया है। केवल इमरजेंसी के मरीजों की एंबुलेंस ही अंदर आ सकेगी।

अन्य मरीजों के लिए दूसरा रास्ता खोला गया है। डफरिन अस्पताल में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केस से परिसर में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लॉक ड़ाउन खुलने के साथ गर्भवती महिलाओं का परीक्षण व बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। इसलिए यहां की ओपीड़ी में रोज डेढ़ सौ से दो सौ महिलाएं आ रही हैं। मेन गेट के सामने और स्टैंड़ के पास तीमारदारों की भीड़़ लगी रहती है। यहां की एक महिला पॉजिटिव आ गयी है। इससे परिसर में खलबली मची है।

लगातार केस आने पर अस्पताल प्रशासन ने मेन गेट से प्रवेश बंद करा दिया है। एंबुलेंस से आने वाली गंभीर महिलाओं को ही मेन गेट से प्रवेश मिलेगा। गेट पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात किये गये हैं। ओपीड़ी वाले मरीजों के लिए दूसरा गेट खोला गया है। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ड़ॉ० वी.बी सिंह का कहना है कि परिसर हॉट स्पॉट बन चुका है। अधिकांश महिलाएं व तीमारदार मास्क पहनकर नहीं आ रहे हैं।

ड़ॉक्टरों को मास्क पहनने और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा गया है। तीमारदारों का ओपीड़ी के अंदर प्रवेश रोक दिया गया है। परिसर को संवेदन शील घोषित किया गया है। महिलाओं को अपने साथ केवल एक तीमारदार लाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़़ने पर ही गर्भवती महिलाएं यहां पर आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *