आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा की पूंजीपतियों के लिए है किसान कानून

के० एस० टी०,कानपुर संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कृषि कानून से किसानों को छला जा रहा है। यह कानून किसानों के लिए नहीं, पूंजीपतियों के लिए है। आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन में साथ खड़ी है।

पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों का साथ दे रहे हैं। रजलामई गांव के एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे आप नेता ने कहा कि योगी सरकार में गुंडाराज खत्म नहीं हुआ बल्कि गुंडों को बढ़ावा और मिल गया है।

महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा उन पर मुकदमे लगवा रहे हैं, लेकिन वह जेल और लाठी से कतई नहीं डरते। उनके ऊपर दर्ज कराए गए मुकदमों के संबंध में 18 दिसंबर को न्यायालय में वह बताएंगे कि उन्होंने सर्वे कराया था,

इससे नाराज होकर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे। किसान बिल का मुद्दा भी उन्होंने संसद में भी उठाया था। संजय ङ्क्षसह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी तो आम आदमी पार्टी भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा, महासचिव राज गौरव,

जिला प्रभारी विजय सक्सेना, कानपुर के जिलाध्यक्ष अरङ्क्षवद कटिहार, उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भी विचार व्यक्त किए। राहुल गंगवार, अभिषेक यादव व साकेत आदि ने राज्यसभा सदस्य का स्वागत किया।

स्वागत से पहले कार्यकर्ताओं को पकड़ ले गई पुलिस

कन्नौज तिर्वा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के स्वागत के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रदर्शन की आशंका पर पकड़ कर ले गई। आप नेता जब वहां पर पहुंचे तो सन्नाटा था। कोतवाली में चार घंटे तक प्रदेश सचिव पवन सिसौदिया,

जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव, ऋषि मिश्रा समेत 11 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठाए रखने के बाद दोपहर तीन बजे छोड़ा गया। आप नेता ने मीडिया से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। प्रदेश सरकार को तानाशाह बताया। कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से डरी है।

किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा। सरकार के विरोध और जनहित की बात कहने पर देशद्रोह के मुकदमे लग जाते हैं। पार्टी कार्यालयों पर ताला लगा दिया जाता है। दो मिनट रुके संजय सिंह का काफिला रवाना होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी नहीं किया गया था, बस कोतवाली में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *