शहर में लगी अवैध होर्डिंगो को नगर निगम ने हटाई

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। नगर निगम के दस्ते ने शहर में लगी अवैध 80 होर्डिंग हटाई। साथ ही 850 क्यास्क, बैनर और बोर्ड हटवाए। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के आदेश पर शनिवार को जोनवार अभियान चलाया गया। इस दौरान जोनल अधिकारियों की अगुवाई में अवैध होर्डिंग, बैनर, बोर्ड व क्यास्क हटाए गए।

 

परेड, वीआइपी रोड, मेघदूत तिराहा होते हुए घंटाघर (टाटमिल) पुल, रामादेवी चौराहे से एचएएल के गेट तक, हरजेंदर नगर चौराहा, जेके प्रथम चौराहा, सचान चौराहा, जरीब चौकी से पी रोड होते हुए रामबाग चौराहा से ब्रह्मा नगर,हर्ष नगर चौराहा आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर 80 होर्डिंग, 114 कट ऑफ बोर्ड, 650 क्यास्क और 86 रोड क्रास बैनर हटाए गए।

छठ पूजा को लेकर नहर से हटे गंदगी: छठ पूजा की तैयारी को लेकर भाजपा विधायक ने सिचाई विभाग के अफसरों के साथ सीटीआइ नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों को आदेश दिए कि नहर से गंदगी हटाई जाए और पुलों के नीचे फंसे कूड़ा को निकाला जाए। इसके अलावा नहर के किनारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद यासीन के साथ नहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलों के नीचे मैनुअली सफाई ठीक से कराएं। छठ पूजन के एक हफ्ते पहले पुलिस फोर्स लगाकर नहर के किनारे से अतिक्रमण साफ कराया जाए। अघिशासी अभियंता ने बताया कि टेंडर कराए गए है।

टेंडर होते ही सफाई शुरू करा दी जाएगी। समय पर काम पूरा कर दिया जाएगा। विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी छठ पूजा गोविदनगर विधानसभा में होती है। इसको देखते हुए नहर को साफ कराया जाए। इस अवसर पर पार्षद विधि राजपाल व दीपक सिंह, मण्डल अध्यक्ष नीरज गुप्ता,सहायक अभियंता अजय कुमार राव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *