जीयनपुर कोतवाली में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
05 Jul
के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता।जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने किशोरी को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने अभियुक्त दुर्गेश राय पुत्र रविन्द्रनाथ राय निवासी मुहम्मदपुर लाटघाट को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया।