के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। बरदह क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित विकास गिरी को शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पैर में गोली लगने से घायल सिरफिरे बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। खाकी का पलटवार बदमाशों का हौसला पस्त करने वाला है। हालांकि, दो आराेपित पुलिस की पकड़ से अब भी दूर बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने.
बताया कि दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपितों के पीछे लगी थी। वह कहीं भागने की फिराक में था कि बरदह क्षेत्र में ही रात करीब 11 बजे उसका पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उसके फायर करने के कारण फोर्स को जवाबी गोली चलानी पड़ी। उसे फिलहाल घायल अवस्था में बरदह के निकट ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।