35 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराएगा नगर निगम

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम कार्यकारिणी ने शहर के विकास कार्य के मद में 35 करोड़ रुपये पुनरीक्षित बजट में बढ़ोतरी की है। इसमें 30 करोड़ रुपये केवल सड़क निर्माण में बढ़ाए गए हैं। पहले सड़क मरम्मत के मद में सिर्फ 40 करोड़ रुपये रखा गया था। अब 70 करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही पार्कों, नाली व नाले और लाइटों के रखरखाव में भी एक-एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, गोशाल मद में दो करोड़ रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं ईंधन खर्च में भी चार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

स्थगित नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट रखा गया। मूल बजट 13.75 अरब रुपये का था। अनुपूरक बजट में 31 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई। इस हिसाब से 14.06 अरब रुपये का पुनरीक्षित बजट तैयार किया गया। कार्यकारिणी ने स्वीकृति दे दी है। अब सदन में रखा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि सड़क निर्माण मद में मूल बजट में 40 करोड़ रुपये थे, जो बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये किया गया। कार्यकारिणी ने फैसला लिया कि इस मद में 70 करोड़ रुपये किए जाए। इसको स्वीकृति दे दी गई है। बची सड़कों का प्रस्ताव तैयार कराके निर्माण कराया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा जाना में स्थित गोशाला में पशु चिकित्सालय का निर्माण के लिए मद में दो करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। वहीं ईंधन खर्च में मूल बजट में 39 करोड़ रुपये रखा गया था जो अब 43 करोड़ रुपये खर्च कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व पार्षद से शिलान्यास कराने पर फर्म ब्लैक लिस्ट:- गदियाना में 51 लाख रुपये से 450 मीटर की लगने वाली टाइल्स का शिलान्यास पूर्व पार्षद एहसान खा से कराने में फर्म मेसर्स इंडिया ट्रेडर्स को महापौर ने ब्लैक लिस्ट करने केआदेश दिए है। पार्षद राजीव सेतिया ने महापौर से शिकायत की कि उसके वार्ड 74 श्यामनगर में टाइल्स का शिलान्यास उससे न कराके ठेकेदार पूर्व पार्षद से करा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बने पुराने स्काउट भवन में होगी निशुल्क शादी बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बने स्काउट भवन के पुराने भवन को नगर निगम बारातशाला बनाएगा। यह निशुल्क रखा जाएगा। महापौर ने बताया कि एक रुपये में पर्ची काटकर बुक करा सकते हैं। बारातशाला लेने वालों को सिर्फ बिजली, पानी, सफाई का खर्चा देना होगा। मेट्रो यहां पर ट्रैक का निर्माण करा रहा है। स्काउट भवन का नया भवन बनाकर दे दिया है। पुराना तोड़ने की तैयारी थी, लेकिन वह ट्रैक में आड़े भी नहीं आ रहा है। इसको अब नगर निगम बारातशाला बना रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नाराव पार्क में सुबह 10 बजे तक मार्निंग वाकर घुम सकते नि:शुल्क नानाराव पार्क फूलबाग में अभी मार्निंग वाकर के लिये सुबह नौ बजे तक निशुल्क टहलने की छूट है। कार्यकारिणी ने अब लोगों के लिये एक घंटा और समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 10 बजे तक यहां टहलने सकते है। इसके बाद शुल्क देना होगा। परशुराम वाटिका भी सुबह टहलने वालों के लिए 10 बजे तक खुला रहेगा। इसके साथ ही नानाराव पार्क में माह में एक दिन निशुल्क योगा शिविर लगाने के लिए रुद्र समागम सेवा एवं शिक्षा समिति ने पार्क में दो दिन की अनुमति मांगी थी। कार्यकारिणी में एक दिन की दी गयी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उपनगर आयुक्त को चेतावनी देकर छोड़ा-: उपनगर आयुक्त मयंक यादव के बिना सूचना दिये गायब रहने के मामले में 17 शनिवार को कार्यकारिणी बैठक में महापौर ने हटाने के आदेश दिए थे। सोमवार को उपनगर आयुक्त ने कार्यकारिणी में पहुंच कर महापौर से माफी मांगी। इसके बाद चेतावनी देकर छो़ड़ दिया गया। महापौर ने नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन से कहा कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी लिया फैसला:-
– आइटीआइ पांडु नगर से नहरिया तक ग्रीन बेल्ट को पालीवाल डॉयग्नोस्टिक संवारेगा। पांच साल के लिए दिया गया है। हर छह माह में रंगाई पुताई भी करानी होगी। पौधों का रखरखाव भी करना होगा।

-शहर में मूर्तियों की सफाई के लिये समाजसेवी सर्वेश पांडेय निन्नी को नगर निगम में तैनात किया गया। वह मूर्तियों की सफाई करेगे। 

– हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के नाम पर छोटा पार्क मार्बल मार्केट किदवईनगर वाला किया गया। कर्बला पार्क का नाम अटल चौक किया गया। समेत दस प्रस्ताव सड़क व पार्क के नामाकरण के स्वीकृत किए गए।

– गड़रिया मोहाल स्थित मालवीय और लक्ष्मण पार्क को होगा जीर्णोद्वार

– कर्बला चौराहा पार्क का नाम अटल चौक होगा।

– स्वरूप नगर विद्या मंदिर महाविद्यालय के सामने वाली सड़क का नामाकरण ईश्वर चंद्र गुप्ता मार्ग के नाम पर ही रहेगा। दूसरा नाम रखने के लिए प्रस्ताव दिया गया था महापौर ने निरस्त कर दिया।

– कचहरी स्थित अयोध्या पार्क के कब्जे हटाये जायेंगे और जनता के लिए खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *