प्रेमी युगल ने इह लीला समाप्त की..

के० एस० टी०,फतेहपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर के खागा में बरात आने के बाद दुल्हन ने प्रेमी संग पुराने घर में जहर खा लिया। उसके बाद दुल्हन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से प्रेमी जहर खाने के बाद घर चला गया।

परिजनों ने हालत बिगड़ी देखकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार आया है। बराती जनवासे से लौट गए। परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार किया  है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शुक्रवार शाम बरात पहुंची थी।

बरात आने पर सभी लोग स्वागत सत्कार में जुट गए। अचानक दुल्हन गायब हो गई। उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसे पुराने घर में फांसी के फंदे पर लटकता परिजनों ने पाया। परिजनों में कोहराम मच गया।

कुछ ही देर में पता चला कि मोहल्ले के एक युवक ने जहर खाया है। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया। लड़के के करीबी लोगों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाया। उसके बाद लड़का जहर खाए हुए घर पहुंचा था। उधर, युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं आई है। जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *