यमुना नदी में मरी हजारों मछलियां

के० एस० टी०, कानपुर (मूसानगर)। यमुना नदी में गुरुवार को हजारों मछलियां मर गईं। इनके ऊपर उतराने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मछलियां को आसपास ले जाकर बेच दिया। यमुना नदी में गुरुवार को हजारों मछलियां मर गईं।

इनके ऊपर उतराने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मछलियां को आसपास ले जाकर बेच दिया। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा था। आशंका है कि बाढ़ से गंदा पानी कहीं से इसमें आ गया। इससे मछलियां प्रदूषण से मर गईं।

चपरघटा से लेकर क्योटरा गांव तक नदी में मरी हुई मछलियां नजर आ रही थीं। ग्रामीणों ने इन्हें निकाल लिया और ले जाकर आसपास गांव व गलियों में बिक्री शुरू कर दी।

ग्रामीण राकेश, अवधेश, सजीवन कटियार का कहना है कि आशंका है कि बाढ़ के साथ बाहर से नदी में गंदा पानी इसमें आकर मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *