Skip to contentके० एस० टी०,कानपुर नगर। आम आदमी पार्टी ने अब दक्षिण इलाके में भी सेध लगानी शुरू कर दी। इस इलाके की कमाल एडवोकेट राजीव कटिया ने संभाल रखी है। जिसके चलते पार्टी के कार्यक्रमों की बाढ़ सी आ गई है। कयास लगाए जा रहे है कि.
2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी श्री कटियार महाराजपुर से कर रहे हैं। जिसके तहत लॉक डाउन में महाराजपुर के गांवो में जा-जाकर राजीव कटियार माक्स सेनेटाइजर के वितरण के साथ गरीब परिवारों को भोजन व अन्नदान वितरित करते रहे थे।
इस समय वे हाथरस कांड को लेकर सुर्खियों में है। जिसमें उनके निरंतर धरने प्रदर्शन जारी रहे। उनकी इस मुहिम से बड़ा युवा तबका उनसे प्रभावित दिख रहा है। जिससे बड़ी तादाद में युवा उनके दल से जुड़ रहा है। राजीव कटियार ने अभी यह स्वीकार नहीं किया है कि.
उनकी सक्रियता 2022 के विधानसभा चुनाव की दावेदारी को लेकर हैं। उनके करीबी बताते हैं कि वकील साहब महाराजपुर से प्रत्याशी होंगे। जहां तक राजीव कटियार की बात है तो पेशे से वकील श्री कटियार ने जिन्दगी में बहुत स्ट्रगल किया है.
कचहरी में भी जुझारू व ईमानदार वकीलों की फेहरिश्त में उनका नाम है। जिसमें गरीब व गरीब किसानों के केस उनके पास बहुत हैं। इसके अलावा महिला उत्पीड़न के मामलों में वह अपनी फीस माफ कर देते हैं।