Skip to contentके.एस.टी, आजमगढ़। जखनियां ब्लाक क्षेत्र के हथियाराम मठ में बुढ़िया मां मन्दिर पर नवरात्र के पांचवे दिन भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए पूजा अर्चना किये।
इस दौरान घंटा व घड़ियाल के बजने से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा, रायपुर बुढ़ानपुर मार्ग पर स्थित हथिया राम में यह एक प्राचीन मंन्दिर है। नवरात्र के अवसर पर मंन्दिर को खूब सजाया और संवारा गया है,
मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त सच्चे मन से देवी मां की पूजा अर्चना करते हैं, तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देवी भक्त पूरे सावधानी के साथ पूजा अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं,
नवरात्रि के शुरू होने से ही आस-पास के अन्य जिलों से भी भक्त माॅ दर्शन के लिए उमड़े जा रहें हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस बल मंदिर में तैनात है।
रिपोर्टर :- रामप्रवेश यादव