Skip to contentके० एस० टी०,कानपुर। सर्दी के मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। लगातार तापमान गिर रहा है। न्यूनतम तापमान 11.6 सेल्सियस पहुंच चुका है। हर दिन मौसम करवट ले रहा है। रात में गलन बढ़ गई है। बच्चों को लोग गर्म कपड़ों में लपेट कर ठंड से बचाने की जुगत कर रहे हैं।
पिछले दो दिनों से आसमान में बदली छाई थी। शनिवार को आसमान सुबह से खुला रहा। धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत रही। ठंडी हवाएं चलने से गलन रही। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। गलन बढ़ने से लोग घरों में चले गए।
बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। महिलाएं बच्चों को शाल में ढक कर घर से बाहर निकलीं। मौसम का मिजाज बदलने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को 2.05 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। आसमान साफ रहेगा लेकिन रात में पारा गिरने से गलन रहेगी।