Skip to contentबॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह अपनी हिट सॉन्ग कभी तू छलिया लगता है को फिर से बनाने जा रही हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जहां वह पीपीई सूट से लैस अपने क्रू से वह मेक अप करवाते हुए दिखाई दे रही हैं।
वह प्रिंटेड सफेद साड़ी और काले ब्लाउज के साथ तैयार दिख रही हैं, जैसे उन्होंने मूल गाने में पहना है। कैप्शन के अनुसार सॉन्ग ‘कभी तू छलिया लगता है’
सलमान खान के साथ उनकी 1991 की पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ में फिल्माया गया है। शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा,
“रिक्रिएट के लिए तैयार हो रही। हैशटैग वर्क मोड। हैशटैग कभी तू छलिया लगता है। गेस करिए किसके साथ।”