Skip to contentके० एस० टी०,नई दिल्ली संवाददाता। कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने दो तलवार भी बरामद की है।
मनिंदर सिंह लाल किला हिंसा मामले में वांछित अपराधी है और उसे मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीतम पुरा के पास से गिरफ्तार किया है। स्वरूप नगर स्थित उसके घर से दो तलवार बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनिंदर एसी कार मैकेनिक का काम करता है।
लाल किला हिंसा मामले में इससे पहले दीप सिद्धू, सुखदेव व इकबाल सिंह गिरफ्तार हुए हैं। मंगलवार को ही दीप सिद्धू की पुलिस हिरासत सात दिन के लिए बढ़ाई गई है। अभिनेता दीप सिद्धू व जुगराज सिंह समेत चार वांछितों पर एक-एक लाख व इकबाल सिंह समेत चार पर 50-50 हजार का.
इनाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर लाल किले पहुंचे। इनमें से कुछ अंदर गए और.
इस ऐतिहासिक इमारत की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगा दिया। हिंसा में करीब 500 पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में 44 मामले दर्ज किए हैं।
इनमें अभी तक 143 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सात लोगों को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल चुकी है।