दोहरे हत्याकांड में दीपू व उसके गिरोह पर लगेगा गैंगस्टर

के० एस० टी०,कानपुर संवाददाता। कानपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपू निषाद और उसके गिरोह पर गैंगस्टर के साथ ही एनएसए भी लगाया जाएगा। उसकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही अवैध निर्माण भी ढहाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 दीपू पर आधा दर्जन केस दर्ज हैं। 2013 में उस पर 24 साल के मोहित मिश्रा की हत्या में केस दर्ज हुआ था। वह जेल भी गया था। केस की विवेचना पूरी कर सीबीसीआईडी ने चार्जशीट लगा दी थी। बाद में केस कोर्ट से छूट गया था। इसके अलावा उस पर हत्या के प्रयास, बलवा, गुंडा एक्ट आदि के केस दर्ज हैं।

हिस्ट्रीशीटर शुभम पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। एसपी पश्चिम ने बताया कि दीपू ने ग्राम समाज की जमीन कब्जा कर निर्माण कराए हैं। इसका विवरण निकलवाया जा रहा है। अगर सही पाया जाता है तो ये निर्माण ढहाए जाएंगे।

विकास दुबे की तरह दीपू को संरक्षण

आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद नवाबगंज पुलिस ने दीपू को टॉप टेन की सूची में शामिल नहीं किया। कुछ लोगों ने बताया कि वह बेहिचक थाने जाया करता था। राजनीतिक संरक्षण का पूरा लाभ उठाया। जैसा विकास दुबे उठा रहा था। दोनों मामलों में पुलिस को शह देना भारी पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *