Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। देव गांव क्षेत्र के अंतर्गत कन्जहित के समीप वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर कल दोपहर तकरीबन साढ़े चार बजे दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।
वाराणसी की तरफ से आ रही वैगनार कार और देवगाॅव से जौनपुर जा रही तेज रफ्तार लाल कलर की स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
जिसमें स्वीफ्ट कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की और वैगनार में बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए.
जिन्हें नजदीकी हास्पीटल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिये।
रिपोर्टर:- महेश कुमार यादव & विपिन