Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। थाना तरवाॅ क्षेत्र के उचहुवाॅ ग्राम सभा के अन्तर्गत टोड़पुर में आज रात तकरीबन बारह से तीन बजे के बीच दो घरों में सेंध लगा कर चोरों ने नकदी व जेवरात के साथ-साथ जरूरी कागजात भी अपने साथ उड़ा ले गये।
यह घटना पप्पू राजभर पुत्र मोहन राजभर और सुरेश राजभर पुत्र शिव राजभर के घर में घटित हुई मोहन राजभर चार भाईयोंमें सबसे बड़े हैं। बताया गया कि जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त घर में तीन लोग सो रहे थे दोनों ही चचेरे भाईयों के घर में एक ही जैसे चोरी की गई है।
चोरों ने घर के पीछे से सेंध लगाकर कर एक लकड़ी की संदूक व कुछ पेटियाॅ उड़ा ले गए। जिसमें नकदी के साथ जेवरात में दो सोने की चेन अंगूठी चांदी के जेवरात आधार कार्ड बैंक पासबुक और खेतों से सम्बंधित जरूरी कागजात के साथ कपड़े आदि रखे गये थे।
जिसकी किमत लगभग तीन से चार लाख बताई जा रही है सुबह पता चलने पर थाने पर सूचना दी गई मौके पर सौरभ त्रिपाठी संदीप यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।
रिपोर्टर:- रामप्रवेश यादव & विपिन