Skip to contentके० एस० टी०,(दुल्लहपुर) गाजीपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र के मलेठी चट्टी के पास घर में घुसकर चोरी कर भाग रही दो युवतियों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवतियां सगी बहन बताई जा रही हैं।
मलेठी चट्टी पर सुभान अंसारी की जनरल स्टोर की दुकान है और इसके कुछ दूरी पर ही उसका घर है। मंगलवार की दोपहर मकान पर ताला बंद था। घर के बाहर आम के पेड़ के सहारे दोनों युवतियां घर में.
घुस गईं और नकदी व आभूषण लेकर दीवार फांदकर भाग रही थीं कि लोगों ने देख लिया। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसआइ मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर:- विनोद कुमार यादव