Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। मेंहनगर तरवाॅ विकास खण्ड के उचहुवाॅ ग्राम सभा में स्थित विद्यालयों का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार उप जिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी और.
सीओ मनोज रघुवंशी थानाध्यक्ष तरवाॅ स्वतंत्र कुमार सिंह समेत सभी विद्यालयों का निरिक्षण किये साथ ही क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों से वार्तालाप भी किये। इस दौरान चुनाव से सम्बन्धित सभी जानकारी वीडीयो से लिए,
उन्होंने त्रिस्तरीय चुनाव के दरमियान किये जाने वाले मतदान के संदर्भ में बनाए गए बूथों की जानकारी खंड विकास अधिकारी से ली। इस दौरान निर्देशित किया गया कि सभी केंद्रों पर बिजली पानी, शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए.
साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए, जिससे मतदान करने आए लोगों को कोई परेशानी ना हो। इस अवसर पर सभी प्रत्याशियों से अवगत हुए और उनकी परेशानीयों के बारे में बात किए.
जिसमें महा प्रधान पद के प्रत्याशी दीना यादव, रामाश्रय चौहान, रणधीर चौहान प्रधान पद से निसार अहमद, बहादुर मौर्य, हवलदार यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर:- रामप्रवेश यादव & विपिन